श्री राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने पर राम भक्तों ने अंध विद्यालय लोहगढ़ में श्री रामायण जी के पाठ का डाला भोग।

SHRI RAM MANDIR KE PAKSH MAIN AAYA FAINSLA

धार्मिक समागम में उपस्थित गणमान्य।

Spread the love
SHRI RAM MANDIR KE PAKSH MAIN AAYA FAINSLA
धार्मिक समागम में उपस्थित गणमान्य।

अमृतसर, 10 नवंबर, अमित कुमार:- श्री राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आने पर श्री राम भक्तों में खुशी की लहर के तहत अंध विद्यालय लोहगढ़ में कल श्री रामायण जी का पाठ आरंभ किया गया था और आज श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला गया। इस अवसर पर शिवसेना भारतीय के राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ अपने साथियों सहित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री राम भगवान जी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। अपने संबोधन में अजय सेठ ने कहाकि आज बहुत ही खुशी का दिन है, कल 9 नवंबर पूरे हिंदुस्तान के लिए अयोध्या में फिर श्री राम भगवान अपने घर वापस आने की खुशी में हर हिंदू ने अपने ढंग से इस खुशी को साझा किया। राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ ने कहाकि यह बहुत सराहनीय काम किया गया जोकि अंध विद्यालय में श्री रामायण जी का पाठ रखा गया। यह सभी के लिए प्रेरणा है, आज हमें जरूरत है कि अपनी युवा पीढ़ी को धार्मिक प्रोग्रामों के साथ जोड़े और उन्हें अपने सनातन धर्म के बारे में जागृत करें। इस मौके पर अंध विद्यालय के प्रधान अशोक सेठी, सेक्टरी अरुण कपूर और स्कूल के सदस्य हरि सिंह, सुशील कुमार, सुरेश कुमार, ओम प्रकाश रणधीर, अमर, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने सफाई सेवकों को सुल्तानपुर लोधी रवाना किया।

महिला वकील को कॉल करके तंग करने वाले का स्केच होगा जारी।

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-हरियाणा रूट की बसें न चलने से निराश होकर लौटेने को मजबूर यात्री।

सड़क धंसने से गड्ढे में फंसा कार का पहिया।

error: Content is protected !!