पी.ए.सी.एल. के यूनिट 1 को अपग्रेड करने में पचास करोड़ से अधिक पैसे लगेगे, अधिकारियों का यह ब्यान भ्रमित करने वाला:- अध्यक्ष संजय शर्मा।

संजय शर्मा की फाइल फोटो।
पी.ए.सी.एल. के यूनिट 1 को अपग्रेड करने में सिरफ 20-21 करोड़ लगेंगे।
नंगल, 29 दिसंबर, मीडिया कोप्स:- पी.ए.सी.एल. यूनिट को बंद करने के संदेह को लेकर अधिकारियों व मान्यता प्राप्त यूनीयन में शब्दी जंग छिड़ गई है। पी.ए.सी.एल. अधिकारियों ने ब्यान दिया था के पी.ए.सी.एल. यूनिट 1 की क्षमता बढ़ाने में पचास करोड़ रुपए खर्च होंगे। पर पी.ए.सी.एल. की मान्यता प्राप्त यूनियन ने अधिकारियों द्वारा यूनिट 1 की क्षमता बढ़ाने में होने वाले खर्च के ब्यान पर कड़ा एतराज जाहिर किया है।
NEWS SPONSERED BY:-
GUPTA PETHA SWEETS
VILLAGE- KATHERA, NANGAL DAM
DISTT- ROPAR, PUNJAB.
मान्यता प्राप्त यूनियन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहाकि पी.ए.सी.एल. के अधिकारियों द्वारा दिया ब्यान सरासर गलत है और यह ब्यान भ्रमित करने वाला है। जबकि सच्चाई कुछ और है। यूनियन ने पी.ए.सी.एल. के यूनिट 1 की क्षमता बढ़ाने की कभी मांग ही नही की, हम तो यूनिट को अपग्रेड करने की मांग कर रहे, जिसमें खर्चा बहुत कम होगा। उन्होंने कहा यूनिट 1 को लेकर जो यूनियन की मांग है, अधिकारी उसे नजरअंदाज करके बेतुके ब्यान दे रहे है। संजय शर्मा ने कहा के पी.ए.सी.एल. का यूनिट 1, 115 मैट्रिक टन कासटिक तैयार करता है। यूनिट दो 300 मैट्रिक टन कासटिक तैयार करता है। यूनिट 2 में 6वी जेनेरेशन की टैक्नोलजी लगाई गई है। जिससे बिजली का भी कम खर्च होता है। अगर यूनिट 1 में भी 6वी जनरेशन की टैक्नोलजी लगाई जाती है, तो उसके लिए पचास करोड़ खर्चा नही सिरफ 20-21 करोड़ रुपए का खर्चा होगा।
ADV. ASHUTOSH SINGH PATIAL
DISTT COURTS ROPAR, PUNJAB
DISTT COURTS UNA, HIMACHAL PRADESH.
यूनियन की मांग है के यूनिट 1 की क्षमता बढ़ाने की बजाए उसे अपग्रेड करके उसमें भी 6वी जनरेशन की टैक्नोलजी लगाई जाए, जिससे बिजली की खपत कम हो जाए। इससे यूनिट1, 120 मैट्रिक टन कासटिक तैयार करने लगेगा। जिसके लिए सिरफ 20-21 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पी.ए.सी.एल. मैनजमेंट यूनिट 2 की क्षमता बढ़ा कर यूनिट 1 को बंद करने के बारे में सोच रही है। जबकि यूनियन की मांग है के यूनिट 1 को बंद ना किया जाए। क्योंकि फैक्टरी में दो यूनिट होने जरूरी है। कई बार ऐसा होता है के एक यूनिट में खराबी हो जाती है। ऐसे में अगर दो यूनिट होंगे। तो अगर 10-15 दिन के लिए खराब हुए यूनिट की मुरंमत होती है। तो दूसरे यूनिट से कासटिक तैयार करके ग्राहकों को निरंतर सप्लाई दी जा सकती है। अगर यूनिट एक ही होगा। तो मजबूरन कासटिक की सप्लाई बंद हो जाएगी। इसलिए यूनियन की मांग है के यूनिट 1 की टैक्नोलजी में सुधार किया जाए। जिसमें सिरफ 20-21 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जो पी.ए.सी.एल. 2-3 महीनों में कमा लेगी। इसलिए यूनियन की मांग है के पी.ए.सी.एल. मैनजमेंट यूनिट 1 को बंद करने की बाजए उसे अपग्रेड करे, जिससे भविष्य में कभी भी कासटिक बनाना बंद ना हो सके। पर पी.ए.सी.एल. अधिकारी यूनिट 1 की क्षमता बढ़ाने में पचास करोड़ रुपए का खर्चा बताकर हमारी मांग को नजर अंदाज कर रहे है और गुमराह कर रहे है। पी.ए.सी.एल. कर्मचारी संघ किसी भी हालात में यूनिट बंद नही होने देगा। अगर यूनिट को बंद करने के लिए कोई कारवाई की तो यूनियन नंगल के आम व व्यापारी वर्ग को साथ लेकर संघर्ष करेगी।
KALGIDHAR FURNITURE HOUSE
NANGAL- BHALLAN ROAD
BHALLAN
