कीर्तन दरबार में सहयोग के लिए गुरूद्वारा प्रबंधकों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

SOORAJ SAINI

सन्मानित किये जाने का दृश्य।

Spread the love
SOORAJ SAINI
सन्मानित किये जाने का दृश्य।

पठानकोट, 13 नवंबर, सूरज सैनी:-  शहर में सामाजिक और धार्मिक कार्यों के साथ व्यापारियो की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में अग्रसर व्यापार मंडल पठानकोट के पदाधिकारियो को नगर कीर्तन में विशेष सहयोग के लिए गुरूद्वारा संराई मोहल्ला प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधान नरेश अरोड़ा ने बताया कि व्यापार मंडल पठानकोट का गठन ही सामाजिक और धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए किया गया है। इसी उद्देश्य के तहत श्री गुरू नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में निकाले गये भव्य नगर कीर्तन का स्वागत संराई मोहल्ला में समूह सदस्यओं के सहयोग से धूमधाम से किया गया था।इस मौके पर उन्होंने प्रबंधक कमेटी पदाधिकारियों को आश्वास्त करते हुए कहाकि व्यापार मंडल भविष्य में भी इसी तरह से धार्मिक कार्यों में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान गुरूद्वारा कमेटी प्रवक्ता जी.एस. सेठी की ओर से व्यापार मंडल प्रधान नरेश अरोड़ा, चेयरमैन चाचा वेद प्रकाश, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एल.आर. सोढी, प्रदेश सचिव सुनील महाजन, आग्रेनाइज सचिव दपिन्द्र अरोड़ा, अजय गुप्ता, डा. ठुकराल, व रूप लाल पठानिया को सिरोपा भेंट करके व श्री गुरू नानक देव जी का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने सफाई सेवकों को सुल्तानपुर लोधी रवाना किया।

महिला वकील को कॉल करके तंग करने वाले का स्केच होगा जारी।

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-हरियाणा रूट की बसें न चलने से निराश होकर लौटेने को मजबूर यात्री।

सड़क धंसने से गड्ढे में फंसा कार का पहिया।

error: Content is protected !!