गोसेवा सद्भावना पदयात्रा का सुजानपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।

SOORAJ SAINI

गौसेवा सद्भावना यात्रा का स्वागत करते हुए गणमान्य।

Spread the love

गाय को बचाने के लिए टाइगर रिजर्व की तरह काऊ रिजर्व बनाए देश की सरकार मोहम्मद फैज खान।

SOORAJ SAINI
गौसेवा सद्भावना यात्रा का स्वागत करते हुए गणमान्य।

पठानकोट/सुजानपुर, 29 दिसंबर, सूरज सैनी:-  मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गोसेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान के द्वारा शुरू की गई गोसेवा सद्भावना यात्रा के आज सुजानपुर की कपिला चेरिटेबल गौशाला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार गुप्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान ने कहाकि यह गौ सेवा सद्भावना यात्रा पैदल यात्रा में 15000 किलोमीटर का सफर तय करके आज सुजानपुर में पहुंची है। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान ने कहाकि देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाईचारे की कामना को लेकर गौरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 29 जून 2017 को लेह लद्दाख की धरती से यह पदयात्रा शुरू की गई थी जोकि लाहौल स्पीति की वादियों से होती हुई देश के 24 राज्यों को कवर करते हुए कन्याकुमारी से होकर अमृतसर के रास्ते आज सुजानपुर पहुंची है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचेगी तथा वहां पर इस यात्रा का समापन होगा। इस संबंधी राष्ट्रीय स्तर पर 29 जनवरी को दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहाकि गऊ माता के महत्व को जानना बहुत जरूरी है। गऊ माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है। हमने इसे माता तो माना है लेकिन हम इसे संभाल नहीं पाए। उन्होंने कहाकि भारत की धरती को विष मुक्त करने के लिए जरूरी है कि गाय का संरक्षण किया जाए। गाय के गोबर मूत्र से बनी खाद को जमीन पर प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहाकि जमीन पर खेती के समय यूरिया तथा विषैले पेस्टीसाइड का प्रयोग करने से खेती से होने वाली उपज विषैली हो गई है। यूरिया जैसा विष हमारे शरीर में खाने के साथ जा रहा है जिससे कैंसर का रोग तेजी से बढ़ रहा है। देश को कैंसर मुक्त करने के लिए यह जरूरी है कि गाय के गोबर तथा गोमूत्र का प्रयोग से बनी खाद को खेतों में प्रयोग किया जाए ताकि हमारी धरती विष मुक्त हो सके। जिस प्रकार केंद्र सरकार ने टाइगर को रिजर्व करने के लिए टाइगर रिजर्व बनाए हैं उसी प्रकार से गौमाता को बचाने के लिए काऊ रिजर्व बनाए जाएं। इस मौके पर उन्होंने गौ पालन से लेकर गाय के दूध, गोबर, गोमूत्र के लाभ बताएं तथा गाय के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार गुप्ता, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिमाचल के संयोजक के.डी. हिमाचली, बहन अन्नपूर्णा, बाबा परदेसी, मोहम्मद शफी, पीयूष, कृष्णा राय, कैलाश, श्याम, मनोहर लाल, संजय महाजन, संदीप महाजन, सतीश चौहान, चमन लाल टंडन, विजय महाजन, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने सफाई सेवकों को सुल्तानपुर लोधी रवाना किया।

महिला वकील को कॉल करके तंग करने वाले का स्केच होगा जारी।

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-हरियाणा रूट की बसें न चलने से निराश होकर लौटेने को मजबूर यात्री।

सड़क धंसने से गड्ढे में फंसा कार का पहिया।

error: Content is protected !!