लोहे के सरियों का जाल गिरने से पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल, सिविल अस्पताल में करवाए गए भर्ती, एक पी.जी.आई. रेफेर।

Spread the love

भुनपली-बिलासपुर रेल मार्ग पर बनाया जा रहा था ओवर ब्रिज।

नंगल, 13 नवंबर, कर्ण चोपडा:- नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव कलित्रा के निकट भुनपली-बिलासपुर रेल मार्ग पर एक निजी कंपन्नी द्वारा बनाए जा रहे ओवर ब्रिज के निर्माण में जुटे मजदूरों पर भारी भरकम लोहे के सरियों का जाल गिरने से पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे राहगीरों व उक्त ओवर ब्रिज के निर्माण में जुटे अन्य मजदूरों की मदद से निकाल कर सिविल अस्पताल श्री आंनदपुर साहिब में भर्ती करवाया गया जबकि एक की गंभीर हालात को देखते हुए पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शीयो की माने तो भुनपली-बिलासपुर रेल मार्ग के चल रहे निर्माण कार्य के तहत गांव जांदला के निकट एक निजी कपन्नी द्वारा ओवर ब्रिज बनाने का काम किया जा रहा था कि आज सुबह लगभग 10 बजे के करीब उक्त पुल के निर्माण के लिए लोहे के सरियों से खड़े किए जा रहे पिलरों का स्ट्रकचर अचानक वहा काम करने वाले मजदूरों पर आ गिरा और एक महिला सहित कुल पांच मजदूर उसके नीचे दब गए जिन्हे राहगीरों व वहां काम कर रहे मजदूरों की मदद से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल मेंं भर्ती करवाया गया, लेकिन एक मजदूर की गंभीर हालात को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया। जब इस हादसे की जांच में जुटे सब इंसपेक्टर बलवीर चौधरी से जानकारी लेने हेतु सपर्क किया तो उन्होने कहाकि इस हादसे में प्रवीण, पिंट्टू, शिव यादव, जतिन व पूजा नामक मजदूर घायल हुए है जिन्हे सिवल अस्पताल श्री आंनदपुर साहिब में भर्ती करवाया गया है जिसमें से जतिन की गंभीर हालात को देखते हुए पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया है। उन्होने कहाकि घायल मजदूरों के ब्यानों के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने सफाई सेवकों को सुल्तानपुर लोधी रवाना किया।

महिला वकील को कॉल करके तंग करने वाले का स्केच होगा जारी।

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-हरियाणा रूट की बसें न चलने से निराश होकर लौटेने को मजबूर यात्री।

सड़क धंसने से गड्ढे में फंसा कार का पहिया।

error: Content is protected !!