Mediacops

Menu
  • Home
  • राज्य
    • पंजाब
      • रोपड़
      • नवाँशहर
      • होशियारपुर
      • जालंधर
      • लुधियाना
      • मोहाली
      • अमृतसर
      • बठिंडा
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • बिलासपुर
      • हमीरपुर
      • सोलन
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • कुल्लु
      • चम्बा
      • किन्नौर
      • मंडी
    • हरियाणा
    • दिल्ली
      • देश
  • वीडियो
    • लाहुल स्पीति
      • सिरमौर
      • चंडीगढ़
  • राशिफल
    • फोटो
      • मनोरंजन
  • प्रौद्योगिकी
Menu

22 जनवरी आज का राशिफल।

Posted on January 21, 2022 by mediacops

शिमला, 22 जनवरी, सत्यदेव शर्मा:- कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष
आज कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, इसलिए सावधान रहकर अपने काम पर पूरा ध्यान जरूर बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृष
बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी करीबी दोस्त के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके मन में नए विचार आएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

मिथुन
आज आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। आज अपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3

कर्क
आज आप जिन कामों को हाथ में लेंगे, वह पूर्ण होंगे और आपको सफलता के साथ-साथ प्रशंसा भी प्राप्त होगी। शादीशुदा जीवन में आज सुख की प्राप्ति होगी और आज का दिन आपके लिए ऐसा अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 9

सिंह
धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 3

कन्या
आर्थिक रुप से आपको लाभ होगा। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है।
भाग्यशाली संख्या : 5

तुला
यदि आप बिजनेस कर रहे हैं, तो आपको नए अवसरों की प्राप्ति होने की संभावना बनेगी।
भाग्यशाली संख्या : 3

वृश्चिक
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करें। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है, आपकी शादी तय हो सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 9

धनु
आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी।
भाग्यशाली संख्या : 9

मकर
बेवजह की चिंताएं आज के दिन आपको परेशान कर सकती हैं, फिजूल के खर्चों से भी दूरी बनाना जरूरी होगा।
भाग्यशाली संख्या : 2

कुंभ
आज आपका दिन थकावट भरा रहेगा। घरेलू कामों की वजह से भाग-दौड़ बनी रहेगी। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा के दौरान किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 6

मीन
आज आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है।
भाग्यशाली संख्या : 3

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

फ़ोटो।

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2022 Mediacops | Design: Newspaperly WordPress Theme