Mediacops

Menu
  • Home
  • राज्य
    • पंजाब
      • रोपड़
      • नवाँशहर
      • होशियारपुर
      • जालंधर
      • लुधियाना
      • मोहाली
      • अमृतसर
      • बठिंडा
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • बिलासपुर
      • हमीरपुर
      • सोलन
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • कुल्लु
      • चम्बा
      • किन्नौर
      • मंडी
    • हरियाणा
    • दिल्ली
      • देश
  • वीडियो
    • लाहुल स्पीति
      • सिरमौर
      • चंडीगढ़
  • राशिफल
    • फोटो
      • मनोरंजन
  • प्रौद्योगिकी
Menu
VISHAL NEWS

सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत, चांद को अर्घ्य देकर किया संपन्न।

Posted on October 24, 2021 by mediacops
VISHAL NEWS
आसमान में निकले चांद की तस्वीर।

जालंधर, 25 अक्तूबर, विशाल:- करवाचौथ को लेकर रविवार को सुहागिनों द्वारा रखा गया व्रत चांद को अर्घ्य देकर संपन्न किया गया। इससे पूर्व शहर के मंदिरों तथा कालोनियों में महिलाओं ने संयुक्त रूप से करवा चौथ व्रत की कथा सुनी तथा करवड़ा बंटाने की रस्म अदा की। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर रविवार को सुहागिनों ने दिनभर निर्जल तथा निराहार रहकर करवा चौथ का व्रत पारण किया। उधर व्रत को लेकर शहर के मंदिरों में भी सुहागिनों की आमद दिन भर रही। चांद को अर्घ्य देने के बाद सुहागिनों ने भोजन किया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शहर के आदर्श नगर स्थित चौपाटी, होटल व रेस्टोरेंट में भी लोग खाना खाने पहुंचे। बता दें कि पूरे पंजाब में चांद 8 बजकर 10 मिनट में निकलना था, जबकि बादलों के कारण चांद 8 बजकर 20 मिनट में दिखाई दिया।

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2021 Mediacops | Design: Newspaperly WordPress Theme