Mediacops

Menu
  • Home
  • राज्य
    • पंजाब
      • रोपड़
      • नवाँशहर
      • होशियारपुर
      • जालंधर
      • लुधियाना
      • मोहाली
      • अमृतसर
      • बठिंडा
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • बिलासपुर
      • हमीरपुर
      • सोलन
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • कुल्लु
      • चम्बा
      • किन्नौर
      • मंडी
    • हरियाणा
    • दिल्ली
      • देश
  • वीडियो
    • लाहुल स्पीति
      • सिरमौर
      • चंडीगढ़
  • राशिफल
    • फोटो
      • मनोरंजन
  • प्रौद्योगिकी
Menu
MEDIA COPS NEWS

सांसद तिवारी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र, इंडियानापोलिस फायरिंग का उठाया मुद्दा।

Posted on April 22, 2021 by mediacops
MEDIA COPS NEWS
सांसद तिवारी की तस्वीर।

चंडीगढ़, 22 अप्रैल, मीडिया कोप्स:- श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर उन्हें यूएस में बसने वाले सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। जिन्हें बार-बार दुर्भावनापूर्ण अपराधों के साथ टारगेट किया जा रहा है, जो कई मौतों का कारण बन रहे हैं। सांसद तिवारी ने इंडियानापोलिस में स्थित फेड-एक्स के परिसर में हुई फायरिंग की दर्दनाक घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सांत्वना प्रकट की है, जिसमें आठ बेकसूर लोगों की जान चली गई, जिनमें से चार लोग सिख समुदाय से संबंधित थे। जिस पर सांसद तिवारी ने कहाकि किसी भी समुदाय के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अपराध सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहाकि चाहे किसी भी समुदाय के खिलाफ हो दुर्भावनापूर्ण अपराध को दुर्भावनापूर्ण अपराध ही माना जाएगा।
उन्होंने इंडियानापोलिस का जिक्र करते हुए कहाकि यह एकमात्र घटना नहीं है। अगस्त 2012 में ओक क्रीक विस्कॉन्सिन में स्थित गुरुद्वारा साहिब पर हमला हुआ था, जिसमें 7 बेकसूर जानें चली गई थीं। उन्होंने अफसोस प्रकट किया कि सिख समुदाय के लोगों को एक बार फिर से विकृत मानसिकता का निशाना बनाया गया है, जिसके लिए उन्होंने पूरे अमेरिका में सिख समुदाय के प्रति जागरूकता मुहिम चलाने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने 9/11 की घटनाओं को याद करते हुए कहाकि हम 9/11 की दुखद घटना की 20वीं बरस्सी को मनाने वाले हैं, यह दुखद है, लेकिन ध्यान देने की जरूरत है कि इस घटना के बाद सिख समुदाय के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अपराधों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपको शायद याद होगा कि 15 सितंबर, 2001 को मेसा एरिजोना में एक अमेरिकी सिख को पहचान की गलती के चलते कत्ल कर दिया गया था। दुर्भावनापूर्ण अपराध को दुर्भावनापूर्ण अपराध ही कहा जाएगा, चाहे वह किसी भी समुदाय के खिलाफ हो।
सांसद तिवारी ने पूरे विश्व में सिख समुदाय की ओर से की गई मानवता की महान सेवा का जिक्र किया। शायद आपको पता होगा कि सिख एक परोपकारी समुदाय है। हाल ही में इस प्रकार की उदाहरण उस वक्त देखने को मिली थी जब सिख समुदाय ने एक कोरोना के चलते तबाह हो चुके और कोविड-19 के केसों से निपट नहीं पा रहे, न्यूयॉर्क शहर में हेल्थ केयर वर्करों, कोरोना के मरीजों को खाना पहुंचाया था। उन्होंने कहाकि जरूरतमंदों की सेवा करना सिख विचारधारा का एक अटूट हिस्सा है।

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2021 Mediacops | Design: Newspaperly WordPress Theme