Mediacops

Menu
  • Home
  • राज्य
    • पंजाब
      • रोपड़
      • नवाँशहर
      • होशियारपुर
      • जालंधर
      • लुधियाना
      • मोहाली
      • अमृतसर
      • बठिंडा
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • बिलासपुर
      • हमीरपुर
      • सोलन
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • कुल्लु
      • चम्बा
      • किन्नौर
      • मंडी
    • हरियाणा
    • दिल्ली
      • देश
  • वीडियो
    • लाहुल स्पीति
      • सिरमौर
      • चंडीगढ़
  • राशिफल
    • फोटो
      • मनोरंजन
  • प्रौद्योगिकी
Menu
MEDIA COPS NEWS

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में स्थानीय शिवालिक एवेन्यू नया नंगल स्थित श्री शिवशक्ति मंदिर से निकाली गई भव्य जागो।

Posted on March 1, 2022 by mediacops
MEDIA COPS NEWS
निकाली गई जागो के दौरान की तस्वीर।

नंगल, 01 मार्च, मीडिया कोप्स:- महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय शिवालिक एवेन्यू स्थित श्री शिवशक्ति मंदिर से विशाल जागो निकाली गई। स्थानीय कालोनी निवासियों द्वारा जगह जगह इस जागो का भव्य स्वागत किया गया। छोटे बच्चो द्वारा शिव पार्वती, कृष्ण भगवान व अन्य झांकियां जागो की शोभा बढ़ा रही थी। महिला संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन करके संगत को निहाल किया गया। रास्ते में स्थानीय शिव भक्तों द्वारा मीठे पेयजल, फल, कॉफी इत्यादि के लंगर भी लगाए गए। वार्ड पार्षद दीपक नंदा ने बताया कि इस जागो में विशेष तौर पर करनाल से आए शिवा सुमित आर्ट ग्रुप द्वारा शिव पार्वती के रूप में झांकियां प्रस्तुत करके भक्तो को नाचने पर मजबूर कर दिया। श्री शिवशक्ति मंदिर के प्रधान पी.सी. कक्कड़ ने बताया कि शिव भोले के जागो में शिव भक्त खूब झूम नाच कर भक्ति में लीन हो गए। माध्वास स्पोर्ट्स क्लब द्वारा शिव भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर शिवालिक यूथ क्लब के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, नीतीश बाली, नितिन बाली, अमन सोफत, कैप्टन आई के शर्मा, सुदर्शन चौधरी, राकेश कक्कड़, रवि गुलाटी, कौशल गुप्ता, प्रीक्षित पाहवा, एच.एस. बैंस, केशव कुमार, जे.के. दत्ता, गिरीश जसवानी, संजय मेहता, राकेश जैन, अनुराग, महेश, हरदेव सिंह देहल, अशोक धीमान, एस.के. गुलाटी, आर.एन. शर्मा, बसंत शर्मा, सी.एल. कपिल, एम.एस. जसवाल, दीपक मनोचा, पंकज चन्नन, जगदीश चंद्र, सुरेंद्रा शर्मा, पूनम जसवानी, सुरेखा राणा, पूनम रानी, शशि बाली, सुनीता वर्मा, वंदना मेहता, चंदन बाला, ज्ञान जसवाल, शगुन, दर्शना दत्ता, सपना नंदा, हर्षा गुप्ता, कविता आदि उपस्थित थे।

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2022 Mediacops | Design: Newspaperly WordPress Theme