नंगल, 26 जनवरी, मीडिया कोप्स:- भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने गणतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बोर्ड सचिवालय, चंडीगढ़ से वैबलिंक के माध्यम से बीबीएमबी की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत स्टॉफ के साथ जुड़ कर इस राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण उपरांत सबको सम्बोधित किया एंव हिन्दी पत्रिका ‘जीवनधारा’ का विमोचन भी किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड नंगल की तरफ से स्थानीय क्रिकेट ग्राउंड के प्रांगण में आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता भाखड़ा बांध इंजीनियर सी.पी. सिंह द्वारा ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। इस आयोजन में सभी उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय गान, जन गण मन गाया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। मुख्य अभियंता ने उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में कहाकि हमें उन क्रांतिकारी देशभक्तो को नमन करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया जिसके परिणामस्वरूप आजाद भारत को अपना संविधान बनाने का गौरव मिला। इस गणतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अभियंता द्वारा पौधारोपण भी किया गया व सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अभियंता उत्पादन इंजीनियर एस.एस. डडवाल, मुख्य अभियंता इंजीनियर अरविंद शर्मा, उप मुख्य अभियंता इंजीनियर एच.एल. कंबोज, उप मुख्य अभियंता एस.के. बेदी व बीबीएमबी अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के नुमाइंदे ब शहर वासी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बीबीएमबी हॉस्पिटल एंड रेड क्रॉस वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा हरप्रीत कौर द्वारा बीबीएमबी कॉलोनी की डी.एस. कालोनी के निशुल्क शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर उनके साथ सोसाइटी की सेक्ट्री मीनाक्षी कंबोज व अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी।
