Mediacops

Menu
  • Home
  • राज्य
    • पंजाब
      • रोपड़
      • नवाँशहर
      • होशियारपुर
      • जालंधर
      • लुधियाना
      • मोहाली
      • अमृतसर
      • बठिंडा
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • बिलासपुर
      • हमीरपुर
      • सोलन
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • कुल्लु
      • चम्बा
      • किन्नौर
      • मंडी
    • हरियाणा
    • दिल्ली
      • देश
  • वीडियो
    • लाहुल स्पीति
      • सिरमौर
      • चंडीगढ़
  • राशिफल
    • फोटो
      • मनोरंजन
  • प्रौद्योगिकी
Menu

ऊना पटाखा फैक्‍ट्री धमाके का मुख्‍य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, ब्‍लास्‍ट में 11 लोगों की जा चुकी है जान।

Posted on March 3, 2022 by mediacops

ऊना/नंगल, 03 मार्च, मीडिया कोप्स:- ऊना पटाखा फैक्‍ट्री हादसे का मुख्‍य आरोपित आखिर हिमाचल पुलिस की एसआइटी ने दबोच लिया है। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन को अवगत करवाया कि ऊना पटाखा फैक्‍ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमाचल पुलिस की एसआइटी ने रोहित सूरी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने रोहित सूरी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऊना विस्फोट मामले के बाद से एसआईटी रोहित सूरी की तलाश कर रही थी। इस हादसे में अब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना स्‍थल पर छह महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसके अलावा बीस के करीब लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनमें कुछ ऊना जोनल अस्‍पताल व कुछ को पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन किया गया था। लेकिन गंभीर रूप से झुलसे सात और लोगों की मौत हो गई है। आरोप है कि आरोपित ने ऊना के बाथरी में अवैध रूप से पटाखा फैक्‍ट्री चला रखी थी। फैक्ट्री मालिक रोहित सूरी निवासी नंगल पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बाथू पटाखा उद्योग पूरी तरह से अवैध रूप से चल रहा था। इस उद्योग में आग लगने से 11 लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं, जबकि एक अन्य कामगार की हालत नाजुक बनी हुई है।
रोहित सूरी ने बाथू में सिंगल विंडो क्लीयर के माध्यम से बाथू में उद्योग तो स्थापित कर लिया। लेकिन किसी भी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया। इस उद्योग के स्थान पर पहले रेडीमेड कपड़ों का कार्य होता था। इसे रोहित सूरी द्वारा खरीद कर इस स्थान पर जय गुरु जी नाम से पटाखा उद्योग स्थापित कर दिया। इस उद्योग का बकायदा जीएसटी नंबर लेकर सेल परचेज भी की गई और कारोबार बढ़ने पर एक अन्य उद्योग से जमीन लेकर वहां पर एक अन्य उद्योग पटाखा बनाने का लगा दिया, जिसमे ये भीषण अग्निकांड हुआ और 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार 1 और व्यक्ति भी इस उद्योग में साझीदार था और पुलिस अब जल्द ही उसको गिरफ्तार करने जा रही है।

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2022 Mediacops | Design: Newspaperly WordPress Theme