Mediacops

Menu
  • Home
  • राज्य
    • पंजाब
      • रोपड़
      • नवाँशहर
      • होशियारपुर
      • जालंधर
      • लुधियाना
      • मोहाली
      • अमृतसर
      • बठिंडा
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • बिलासपुर
      • हमीरपुर
      • सोलन
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • कुल्लु
      • चम्बा
      • किन्नौर
      • मंडी
    • हरियाणा
    • दिल्ली
      • देश
  • वीडियो
    • लाहुल स्पीति
      • सिरमौर
      • चंडीगढ़
  • राशिफल
    • फोटो
      • मनोरंजन
  • प्रौद्योगिकी
Menu
VISHAL NEWS

आम आदमी पार्टी की जालंधर इकाई ने सुनी किसानों की समस्याएं।

Posted on October 25, 2021 by mediacops
VISHAL NEWS
मौके की तस्वीर।

जालंधर, 25 अक्तूबर, विशाल:- आम आदमी पार्टी ने आज समस्त पंजाब की दाना मंडियों में जाकर किसानों की समस्याएं सुनी। जालंधर की दाना मंडी में पहुंची पंजाब की लीडरशिप जिसमें पंजाब महिला प्रधान राजविंदर कौर, लोकसभा इंचार्ज रमणीक रंधावा, डॉक्टर विंग के सह प्रधान डा. संजीव शर्मा, जिला प्रधान सुरिंदर सिंह सोढी आदि ने दाना मंडी का दौरा किया। इस दौरान राजविंदर कौर, रमणीक रंधावा, सुरिंदर सिंह सोढी, डा. संजीव शर्मा ने दाना मंडी के दौरे के दौरान मंडी की खस्ता हालत तथा धान के रख रखाव की खस्ता हालत को लेकर पंजाब की चन्नी सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि किसानों के धान की खरीद बड़ी ठंडी रफ्तार से की जा रही है, जिस कारण मंडियां भरी हुई हैं तथा आने वाली फसल को रखने की जगह तक नही मिल रही। इससे साफ जाहिर है की सरकार की मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने कहाकि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है तथा सरकार की तरफ से धान के रख रखाव के प्रबंध नाकाफी है। उन्होंने कहाकि पंजाब के साथ साथ केंद्र सरकार भी पंजाब के लोगों और किसानों के प्रति बेपरवाह है, जिसके चलते पंजाब के किसानों व आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की मुश्किलें जानने के लिए ही आज आम आदमी पार्टी की तरफ से मंडियों का दौरा किया गया है। इस मौके पर दर्शन लाल भगत, उप प्रधान हरचरण सिंह संधू, सुभाष शर्मा, सुभाष प्रभाकर, इकबाल सिंह ढींडसा, गुरप्रीत कौर तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2021 Mediacops | Design: Newspaperly WordPress Theme