Mediacops

Menu
  • Home
  • राज्य
    • पंजाब
      • रोपड़
      • नवाँशहर
      • होशियारपुर
      • जालंधर
      • लुधियाना
      • मोहाली
      • अमृतसर
      • बठिंडा
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • बिलासपुर
      • हमीरपुर
      • सोलन
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • कुल्लु
      • चम्बा
      • किन्नौर
      • मंडी
    • हरियाणा
    • दिल्ली
      • देश
  • वीडियो
    • लाहुल स्पीति
      • सिरमौर
      • चंडीगढ़
  • राशिफल
    • फोटो
      • मनोरंजन
  • प्रौद्योगिकी
Menu
KRISHAN GIR NEWS

आज सदा के लिए शांत हो गई लता मंगेश्कर जी की मधुर आवाज, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख।

Posted on February 6, 2022 by mediacops
KRISHAN GIR NEWS
लता मंगेश्कर जी की फ़ाइल फ़ोटो।

भूनारहेड़ी, 06 फरवरी, कृष्ण गिर:- लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ” ‘दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद करेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”

लता ताई के निधन पर किसने क्या कहा?
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ”लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई है। भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।”

लता मंगेशकर के निधन से उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत ने लता जी के निधन में अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर और उदात्त आवाज से भारत और दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।”

लता मंगेशकर के निधन पर सबसे पहले संजय राउत ने किया ट्वीट
शिवसेना सांसद संजय राउत सोशल मीडिया पर सबसे पहले इस खबर को साझा करने वालों में से थे। ट्विटर पर सांसद संजय राउत ने लिखा था, “युग समाप्त हो गया।”

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “लता दीदी की आवाज के स्पर्श से अमर गीतों के माध्यम से यह आवाज हमारे मन में अनंत काल तक गूंजती रहेगी।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ”लता मंगेशकर का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनका संगीत कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2022 Mediacops | Design: Newspaperly WordPress Theme